युद्ध के बीच पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा

पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के ड्रोन भेजा गया, लेकिन जब नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन घुसा तो भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

जम्मूः एक तरफ जहां खाड़ी में नए सिरे से युद्ध भड़क उठा है, अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किये तो ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल समेत अमेरिका के विभिन्न देशों में स्थित सैन्य अड्डों पर मिसाइल छोड़ी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना बदमाशी पर उतर आयी है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के ड्रोन भेजा गया, लेकिन जब नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन घुसा तो भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन डिगवार क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने के बाद जवानों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए 12 से अधिक गोलियां चलायीं। हालांकि, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला और तुरंत वापस लौट आया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा हथियारों या नशीले पदार्थों की कोई तस्करी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था। जवानों ने 27 फरवरी को भी इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
दुबई में फंसी सिंधू के सामने जंग का खौफनाक मंजर

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in