पहलगाम हमले से अमरनाथ यात्रा प्रभावित नहीं होगी : उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने दिया बयान
पहलगाम हमले से अमरनाथ यात्रा प्रभावित नहीं होगी : उपमुख्यमंत्री
Published on

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा प्रभावित नहीं होगी। वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटक स्थल से होकर गुजरती है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम प्रमुख आधार शिविरों में से एक है और यह दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर तक जाने वाले पारंपरिक 43 किलोमीटर मार्ग पर पड़ता है।

चौधरी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक धार्मिक आयोजन है और जो लोग अमरनाथ यात्रा पर आना चाहते हैं, वे अपनी इच्छा से यहां आएंगे। कुछ लोग केदारनाथ जाते हैं और कुछ लोग बर्फ होने के कारण नहीं जाते... केवल पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण (अमरनाथ) यात्रा प्रभावित नहीं होगी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। मारे गए ज्यादातर लोग पर्यटक थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in