लाल किला मामले में NIA का बड़ा ऑपरेशन

NIA के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर के नौ स्थानों पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

नई दिल्ली/श्रीनगरः पिछले साल लाल किले के पास कार में हुए बम धमाके के मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर के नौ स्थानों पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’

अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों में कुपवाड़ा जिले का हंदवाड़ा इलाका, बारामूला जिले का रफियाबाद और कुलगाम सहित श्रीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी द्वारा अंजाम दिया गया था। उसने लाल किले के बाहर विस्फोटक से भरी कार में खुद को उड़ा लिया था। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में मेडिकल चिकित्सक और सहायक प्रोफेसर था। एनआईए ने इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो।
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, दो पायलटों की मौत
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in