बढेगा राजग का कुनबा, दो तिहाई बहुमत के करीब मोदी सरकार!

राकांपा-एसपी न सिर्फ परिसीमन का सपोर्ट करेगी, राजग में भी शामिल होगी, सुले के कैबिनेट मंत्री बनने की भी अटकलें
nda_near_to_two_third_majority
बढ़ेगी राजग की मेजोरिटी!
Published on: 

नयी दिल्ली : परिसीमन विधेयक पर कई विपक्षी दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन करने जा रहे हैं। इसमें लंबे समय से मोदी सरकार के खिलाफ रहे एमके स्टालिन की द्रमुक और शरद पवार की राकांपा-एसपी है। तय माना जा रहा है कि ये दल भी विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे। मोदी सरकार इस बार ‘पूरा भरोसा’ है कि विधेयक दो तिहाई बहुमत क साथ पास हो जायेगा। चर्चा है कि पवार की पार्टी न सिर्फ विधेयक का समर्थन करेगी, बल्कि आने वाले समय में राजग में भी शामिल होगी। उनकी बेटी सुप्रिया सुले केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी बनेंगी।

राजग में आयेगा एक और दल!

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का अब तक हिस्सा राकांपा-एसपी के बारे में सूत्रों का दावा है कि न केवल सुप्रिया सुले मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगी, महाराष्ट्र सरकार में भी पार्टी को हिस्सेदारी मिलेगी। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय मिल सकता है। वहीं एक अन्य नेता जितेंद्र आव्हाड को भी कैबिनेट मंत्रालय मिलने की अटकलें हैं। दो अन्य नेताओं को भी महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।

राजग दो तिहाई बहुमत के कितना करीब?

इस बार तस्वीर गत अप्रैल से कुछ अलग है, जब परिसीमन विधेयक पास नहीं हो सका। लेकिन इसके अगले महीने आये पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजग का ही पूरा नक्शा ही बदल दिया। सत्ता से बाहर हुई तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट हुई और 20 लोकसभा सांसद अलग हो गये। इन सभी ने राजग को समर्थन का ऐलान किया। इसके अलावा, शिवसेना-उबाठा के छह सांसद शिंदे की शिवसेना के साथ जुड़ गये।

अभी राजग के सांसदों की संख्या

अभी राजग के सांसदों की संख्या इस प्रकार है- भाजपा 241, नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) 20, शिवसेना (शिंदे) 13, तेदेपा 16, जदयू 12, लोजपा (रामविलास) 5, रालोद 2, जेडीएस 2, अन्य सहयोगी 9 और अब द्रमुक 22 और शरद पवार की पार्टी 08 और YSR कांग्रेस- 4 सांसद। अगर सभी 540 सांसद मतदान करें तो दो तिहाई 360 होता है। अभी सिर्फ छह सांसदों की कमी है। माना जा रहा है कि कुछ विपक्षी सांसद वोटिंग के दौरान संसद से बाहर रह सकते हैं और सरकार विधेयक आसानी से पास करवा लेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News