नाजिराबाद अग्निकांड : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 21, अब भी 28 लापता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मोमो बनाने की इकाई व उसके गोदाम में 26 जनवरी को लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों से 13 और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
नाजिराबाद अग्निकांड : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 21, अब भी 28 लापता
Published on: 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मोमो बनाने की इकाई व उसके गोदाम में 26 जनवरी को लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों से 13 और शव बरामद किए गए और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस ने बताया कि 28 लोग अब भी लापता हैं, जिससे आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले अधिकारियों ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना की प्रकृति और नुकसान की गंभीरता को देखते हुए, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।’’ मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भाजपा नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले, बुधवार आधी रात से इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

शुभेंदु घटनास्थल पर जाने के लिए गए कोर्ट

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था बनाए रखने और बचाव एवं मृतकों की शिनाख्त कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।’’ शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल पर जाने और पास के एक मंदिर से वहां तक मार्च निकालने की अनुमति के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। अदालत से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष कर सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए 21 शवों की ‘डीएनए’ के जरिए शिनाख्त के लिए बृहस्पतिवार से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘कई शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं, ऐसे में पारंपरिक तरीकों से उनकी पहचान संभव नहीं है, इसीलिए डीएनए जांच से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

नाजिराबाद अग्निकांड : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 21, अब भी 28 लापता
UGC के नए नियम पर 'सुप्रीम रोक'
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in