वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहती सरकार : नड्डा

‘सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बोर्ड कानून के दायरे में काम करें’
06041-pti04_06_2025_rpt072b
भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्वागत करते दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवKamal Singh
Published on: 

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहती बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे कानून के दायरे में काम करें ताकि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार को बढ़ावा देने में किया जा सके।

यही चाहते हैं कि वक्फ नियमों के अनुसार काम करें

नड्डा ने पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तुर्किये और कई अन्य मुस्लिम देशों की सरकारों ने वक्फ संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने कहा कि हम (वक्फ बोर्ड का) संचालन कर रहे लोगों से बस यह कह रहे हैं कि आप नियमों के अनुसार काम करें। आपको यह काम नियमानुसार करना होगा। नड्डा ने कहा कि हम वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं चाहते। हमारा लक्ष्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि इसका प्रबंधन करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें।

वक्फ बोर्ड की संपत्ति मुस्लिम समुदाय को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित

वक्फ बोर्ड की संपत्ति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित होंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले भाजपा प्रमुख ने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। नड्डा ने कहा कि आज लोकसभा में भाजपा के 240, राज्यसभा में 98 से अधिक सदस्य और देश भर में 1,600 से अधिक विधायक हैं। हमने अभी-अभी अपना सदस्यता अभियान समाप्त किया है और भाजपा सदस्यों की संख्या 13.5 करोड़ को पार कर गयी है। देश भर में हमारे 10 लाख से अधिक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in