गर्भवती यूट्यूबर की हत्या

तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक गर्भवती यूट्यूबर की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी।
Bloody attack at school gate: Student stabbed in the back while trying to save friend in exam hall dispute
सांकेतिक फोटो।User
Published on

करीमनगर : तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक गर्भवती यूट्यूबर की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गर्भवती यूट्यूबर की पहचान वैष्णवी (20) के रूप में हुई है और वह मंगलवार को माधापुर गांव में अपने माता-पिता के घर पर खून से लथपथ पाई गयी थी। कोरुतला निरीक्षक सुरेश ने बताया कि महिला के माता-पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वैष्णवी के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर अभियुक्त चित्तारी हरिप्रसाद को गिरफ्तार किया गया। हरिप्रसाद ने अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंटकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। उनकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। वैष्णवी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति, सास तथा पति का भाई दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in