मुहर्रम को लेकर हावड़ा में ट्रैफिक अलर्ट !

जीटी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Muharram Traffic Alert: Howrah Police Announces Major Route Diversions
हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए हावड़ा सिटी पुलिस ने 25 जून की दोपहर 3:30 बजे से 27 जून की सुबह 10 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी तथा बड़े पैमाने पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस की अधिसूचना के अनुसार जीटी रोड, सलकिया, बांधाघाट, बेलिलियस रोड, काजीपाड़ा, चटर्जीहाट, दासनगर, टिकियापाड़ा, बेंटरा और शिवपुर क्षेत्र में यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा जाएगा।

भारी मालवाहक वाहनों को हावड़ा शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी

रानीहाटी की ओर जाने वाले वाहनों को विभिन्न स्थानों से पहले ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं दासनगर पीएस से बांकड़ा की ओर जाने वाले मार्ग, सलप मोड़ से हावड़ा-आमता रोड, बेलिलियस रोड से बेंटरा और काजीपाड़ा की ओर जाने वाले रास्तों पर भी विशेष नियंत्रण रहेगा। इसके अलावा कोना एक्सप्रेसवे, एनएच-16, विद्यासागर सेतु, निवेदिता सेतु तथा फोरशोर रोड से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भारी मालवाहक वाहनों को कोलकाता और हावड़ा शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्हें एनएच-16, जीटी रोड और अन्य निर्धारित मार्गों से पहले ही मोड़ दिया जाएगा। हावड़ा सिटी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था मुहर्रम जुलूसों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए की गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in