नरेंद्रपुर में गला दबाकर बेटा की हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

नरेंद्रपुर में गला दबाकर बेटा की हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार
Published on: 

बारुईपुर : बच्चे की शरारत से परेशान होकर एक मां गुस्से से 8 साल के बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी। मृतक बच्चे का नाम देवजीत मंडल है। वह तीसरी कक्षे का छात्र था। हत्या के बाद बच्चे की मां तनुजा मंडल ने नरेंद्रपुर थाने में आत्मसर्पण कर बेटे की हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले गई। यह घटना नरेंद्रपुर थानांतर्गत खेयादह मौल‌िहाटी की है। जानकारी के मुताबिक तनुजा मंडल अपने पति प्रसेनजित मंडल और बच्चे के साथ रहती थी। शनिवार की सुबह प्रसेनजित व्यवसाय के कारण घर से बाहर गया हुआ था। घर पर तनुजा और उसका बेटा देवजीत ही था। देवजीत के परेशान करने पर तनुजा ने गुस्से में आकर गले में दुपट्टा से उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने थाने में जाकर आत्मसर्पण कर दिया। 10 बजे बच्चे की दादी खोजने के लिए घर पर आयी तो बच्चा दिखाई नहीं पड़ा। पड़ाेसियों के घर पर खोजने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो घर का दरवाजा तोड़ कर देवजीत को बेड पर अचेत हालत में बरामद किया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा : मां द्वारा हत्या करने की सूचना स्थानीय लोगों को मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्र‌ित होने लगी। पुलिस के चंगुल से बच्चे की मां को छीन कर मारने का प्रयास किया गया। इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।
बारुईपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा : बारुईपुर पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि मां ने बच्चे की शरारत से तंग ‌आकर दुपट्टे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नरेंद्रपुर थाने में आकर आत्मसर्पण करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in