अहमदाबाद-वडोदरा के 25 स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप

गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 25 से अधिक स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया है।
एक स्कूल में जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
एक स्कूल में जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
Published on

अहमदाबाद/वडोदराः गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 28 स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया जिसमें अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि अहमदाबाद के 15 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि वे तुरंत नजदीकी पुलिस थानों को सूचित करें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।’’ वडोदरा के पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों के 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि इन स्कूलों के प्रबंधन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी), अपराध शाखा और बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) के कर्मियों ने क्षेत्र की छानबीन की और छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कुमार ने कहा, ‘‘ नौ स्कूलों में छानबीन अभियान पूरा हो गया है और शेष स्कूलों में यह प्रक्रिया जारी है। साइबर अपराध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने आदि के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ये ईमेल शरारतपूर्ण प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन पुलिस इनकी पूरी गंभीरता से जांच करेगी।

एक स्कूल में जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
राजस्थानः केमिकल फैक्टरी में लगी आग, सात श्रमिक जिंदा जले

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त (अपराध) हिमांशु वर्मा ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और प्रभावित स्कूलों के छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जिन संस्थानों को निशाना बनाया गया उनमें अहमदाबाद के डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल और संत कबीर स्कूल, वडोदरा केडीआर अमीन स्कूल, उर्मी स्कूल, बड़ौदा हाई स्कूल और डॉन बॉस्को शामिल हैं।

इससे पहले 23 जनवरी को अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले इसी तरह के ईमेल मिले, जो बाद में फर्जी पाए गए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in