मोदी ने भारत के लिए नया सिद्धांत गढ़ा : नायडू

सीएम नायडू ने पीएम मोदी कि की तारीफ
मोदी ने भारत के लिए नया सिद्धांत गढ़ा : नायडू
Published on: 

अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के लिए कड़ी चेतावनी बताते हुए कहा कि मोदी ने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया है।

चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ भाषण नहीं दिया, उन्होंने भारत के नए सिद्धांत को आकार दिया। उनका संबोधन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी और दुनिया को देश की ताकत के बारे में स्पष्ट संदेश है।’ मुख्यमंत्री के अनुसार, भारत को आज अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और अत्याधुनिक क्षमताओं के कारण वैश्विक सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा,‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमने सीमा पार सरकार प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले प्रमुख बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन और हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in