40 अर्बन लोकल बॉडी में बड़ी पहल

1300 करोड़ से संवर रही हैं सड़कें, फरवरी तक 5616 सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण, पेवर ब्लॉक से पक्की राह
 40 अर्बन लोकल बॉडी में बड़ी पहल
Published on

सबिता राय, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पथश्री योजना के तहत केएमडीए द्वारा बड़े रूप में काम की योजना लागू की गयी है। 40 अर्बन लोकल बॉडी के अंतर्गत 6200 सड़कों की पहचान की गई। विस्तृत सर्वेक्षण के बाद इनमें से 5616 सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 1600 किलोमीटर है, जिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में बिटुमेन, पेवर ब्लॉक और कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा। योजना के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत सड़कों का निर्माण या मरम्मत पेवर ब्लॉक से किया जाएगा, जिससे सड़कों की मजबूती के साथ-साथ रखरखाव भी आसान होगा। केएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई नगरपालिका क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया गया है। हमलोगों का लक्ष्य है कि फरवरी के अंत तक निर्धारित सभी रास्तों पर काम कर लिया जाये।

पथश्री अर्बन पर काम कर रहा केएमडीए

शहरी स्थानीय निकायों : 40

कुल सड़कों की पहचान 6200 की गई है

सर्वेक्षण के बाद, 5616 सड़कों की मरम्मत बिटुमेन, पेवर और कंक्रीट से करने का निर्णय

कुल लंबाई : 1600 किलोमीटर

लागत : 1300 करोड़ रुपये

60% सड़कों की मरम्मत/निर्माण में पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल

अर्बन लोकल बॉडी जहां सड़कें होंगी दुरुस्त

बरानगर, गारुलिया, कमरहट्टी, गयेशपुर, कल्याणी, दमदम, डानकुनी, चांपदानी, कोन्नगर, रिसड़ा, श्रीरामपुर, उत्तरपाड़ा - कोतरंग, मध्यमग्राम, न्यू बैरकपुर, नार्थ बैरकपुर, नार्थ दमदम, बारासात, बैरकपुर, भाटपाड़ा, खड़दह, कांचरापाड़ा, हालीशहर, पानीहाटी, साउथ दमदम, टीटागढ़, नैहाटी, बारुईपुर, महेशतल्ला, राजपुर-सोनारपुर, बजबज, पुजाली, बैद्यबाटी, बांसबेड़िया, भद्रेश्वर, हुगली चुंचुड़ा, बाली, उलूबेड़िया, बिधाननगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, हावड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन तथा चंदननगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in