

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि Central Intelligence Agency (CIA) ने उन्हें जानकारी दी थी कि ईरान के कथित नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर उनकी यौनिकता पर सवाल उठाए गए हैं।
हालांकि, ट्रंप ने खुद भी इस बात की पुष्टि नहीं की और कहा कि “कई लोग ऐसी बातें कर रहे हैं।” यानी यह दावा अभी पूरी तरह अपुष्ट है, लेकिन चर्चा ज़रूर तेज हो गई है। यह मुद्दा इसलिए बेहद संवेदनशील है क्योंकि ईरान में समलैंगिकता कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा दी जा सकती है। ऐसे में इस तरह के दावे न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक रूप से भी बड़ा असर डाल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ट्रंप को यह जानकारी दी गई तो उन्होंने हैरानी जताई। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस बीच, मोजतबा खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। खासकर उस हमले के बाद, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई थी। इस घटना के बाद ही मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि उन्हें यह तक स्पष्ट नहीं है कि मोजतबा जिंदा हैं या नहीं, हालांकि ईरान की ओर से कहा गया है कि वह सुरक्षित हैं।