मां फ्लाईओवर की बढ़ेगी निगरानी, 40 पोल पर सीसीटीवी कैमरे

स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की दिशा में पुलिस और केएमडीए का यह महत्वपूर्ण कदम
मां फ्लाईओवर : फोटो दीपेन
मां फ्लाईओवर : फोटो दीपेन
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर के व्यस्ततम फ्लाईओवर्स में शामिल मां फ्लाईओवर की निगरानी और अधिक बढ़ने जा रही है। जैसा कि इस फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन लाख तक पहुंच गया है ऐसे में यहां अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाये जाने की योजना है। पुलिस द्वारा दिये गये सीसीटीवी के प्रस्ताव पर केएमडीए ने काम शुरू कर दिया है। केएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर काम किया जाएगा। 40 पोल पर सीसीटीवी लगेंगे। 24 घंटे की निगरानी होगी। केएमडीए अलग से इलेक्ट्रिक पोल वायर लगाने सहित अन्य सभी जरूरी उपाय करेगा। इस तरह से मां फ्लाईओवर पर जहां रोजाना एक लाख से ज्यादा गाड़ियों का आवागमन होता है वहां निगरानी और कड़ी होने जा रही है।

मुख्य बिंदु :

40 इलेक्ट्रिक पोल पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

यह प्रस्ताव पुलिस की ओर से आया है और KMDA इसे लागू करेगा

ये CCTV कैमरे 24 घंटे निगरानी करेंगे।

इसके लिए नये इलेक्ट्रिक पोल वायरिंग और अन्य आवश्यक तकनीकी इंतजाम किए जाएंगे।

क्यों अहम है यह कदम

ट्रैफिक प्रबंधन और निगरानी

माँ फ्लाईओवर से रोजाना एक लाख से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं।

सीसीटीवी से ट्रैफिक पुलिस को यह पता चलता है कि कहां जाम लग रहा है, कौन-सी लेन में अवरोध है या कहां गाड़ियां गलत दिशा में चल रही हैं।

इससे रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग होती है और तुरंत कार्रवाई की जा सकती है।

स्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण

तेज रफ्तार और रेसिंग जैसी गतिविधियां कई बार दर्ज की गयी हैं।

सीसीटीवी फुटेज से ऐसे वाहनों की पहचान कर ऑटोमेटिक चालान के जरिए जुर्माना लगाया जा सकता है।

इससे लोगों में सड़क अनुशासन बढ़ता है और दुर्घटनाएं कम होती हैं।

रखरखाव और सुरक्षा कारण

सीसीटीवी से यह भी पता चलता है कि कहीं फ्लाईओवर की सड़क, रेलिंग या संरचना को कोई क्षति तो नहीं पहुंची है।

केएमडीए को रखरखाव कार्य की योजना बनाने में मदद मिलती है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in