लुकास मार्टिन्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

स्विम ओपन स्टॉकहोम में किया कमाल
लुकास मार्टिन्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
Published on: 

स्टॉकहोम : ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के लुकास मार्टेंस ने ‘स्विम ओपन स्टॉकहोम’ में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रिकॉर्ड बनाया। मार्टेंस ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा 3 मिनट 39.96 सेकेंड में पूरी की जिससे वह तीन मिनट 40 सेकेंड के बैरियर को तोड़ने वाले पहले तैराक बन गए। तेईस वर्षीय मार्टेंस ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 3:41.78 के समय के साथ 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार उन्होंने इस तरह 2009 में जर्मनी के साथी पॉल बिडरमैन द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को 0.11 सेकेंड तोड़ दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in