अनंत महाराज के खिलाफ वाम-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'

गिरफ्तारी और राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग तेज
AI generated image
AI generated image
Published on

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज के खिलाफ वाम मोर्चा और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

दोनों दलों ने उनकी राज्यसभा सदस्यता रद्द करने और गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, न्यू अलीपुर में नेताजी की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटने की घटना ने भी राजनीतिक विवाद बढ़ा दिया है।

गुरुवार को माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने अलग-अलग बयान जारी कर नागेंद्र राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने विभिन्न ब्लॉक और थानों में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि भाजपा कूचबिहार और राजवंशी राजनीति में प्रभाव बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी का राजनीतिक दर्शन एकता और बहुलवाद पर आधारित था, जबकि पहचान की राजनीति के जरिए उनके इतिहास को खंडित करने की कोशिश हो रही है।

शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि नगेंद्र राय ने नेताजी को लेकर कई बार आपत्तिजनक और ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत टिप्पणियां कीं, लेकिन भाजपा ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सदस्यता रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in