131वां संशोधन बिल गिरने पर Kiren Rijiju का विपक्ष पर हमला

कांग्रेस को बताया महिला विरोधी, बोले—महिलाओं के अधिकार रोकना ‘घोर पाप’
131वां संशोधन बिल गिरने पर Kiren Rijiju का विपक्ष पर हमला
Published on

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के बाद केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष ने महिलाओं को अधिकार देने वाले बिल को रोककर अपनी मानसिकता जाहिर कर दी है।

रिजिजू ने कहा कि “महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मनाना घोर पाप है।” उनके मुताबिक, विपक्ष इस फैसले को अपनी जीत मान रहा है, जबकि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है।

उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। रिजिजू ने कहा कि इस कदम से कांग्रेस पर “महिला विरोधी” होने का दाग लग गया है, जो आसानी से नहीं हटेगा।

उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक मौका बताते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को अधिकार देने का बड़ा अवसर गंवा दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in