केरलः CPM ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की, CM विजयन भी लड़ेंगे चुनाव

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी समर्थित छह निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 81 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ( फाइल फोटो )
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ( फाइल फोटो )
Published on

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के 10 सहयोगी नौ अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ माकपा ने रविवार को यहां यह घोषणा की। विजयन उत्तरी कन्नूर जिले के अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र धर्मदम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा कन्नूर के परवूर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी समर्थित छह निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 81 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा है।

गौरतलब है कि आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केरल समेत राज्यों और पुडुचेरी के चुनावों की तारीखों की घोषणा की है। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in