कमल हासन ने रास चुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा

शुक्रवार को किया नामांकन पत्र दाखिल
कमल हासन ने रास चुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा
Published on: 

चेन्नई : मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और मशहूर अभिनेता कमल हासन ने तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। कमल हासन ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अपनी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और यहां सचिवालय में अधिकारियों को सौंपे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in