राहुल गांधी से जगदंबिका पाल ने कहा: मेरी सलाह मानते तो आज विपक्ष में नहीं होते

लोकसभा में आज बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पीठासीन सभापति के बीच हल्की मजेदार नोकझोंक देखने को मिली।
राहुल गांधी से जगदंबिका पाल ने कहा: मेरी सलाह मानते तो आज विपक्ष में नहीं होते
Published on

नई दिल्लीः लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पीठासीन सभापति के बीच उस वक्त हल्की मजेदार नोकझोंक देखने को मिली, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जगदंबिका पाल के अतीत में उनकी पार्टी का सदस्य रहने का उल्लेख किया। पाल ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि आप विपक्ष में बैठे हैं क्योंकि उनकी सलाह नहीं मानी, लेकिन अभी समय है और उन्हें सही रास्ता पकड़ना चाहिए।

राहुल गांधी ने बजट पर अपनी बात रखते हुए पाल के राजनीतिक अतीत का संक्षिप्त का उल्लेख किया और कहा, ‘‘मुझे पता है कि आपका दिल उधर (भाजपा की तरफ) नहीं है। इस पर पाल ने कहा, ‘‘अगर आप मेरी बात मानते तो आज वहां नहीं बैठे होते। आज आप वहां बैठे हैं तो सिर्फ इसलिए कि आपने मेरी सलाह नहीं ली। आपको सलाह दे रहा हूं कि आपको सही रास्ता पकड़ना चाहिए, आपके पास अभी भी समय है।’’

राहुल गांधी से जगदंबिका पाल ने कहा: मेरी सलाह मानते तो आज विपक्ष में नहीं होते
भारत माता को बेच दिया, सरकार को शर्म आनी चाहिए, अमेरिका से ट्रेड डील पर लोकसभा में बोले राहुल

लोकसभा में आज जब राहुल गांधी को बजट पर बोलने का मौका मिला तो वह इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान पीठासीन सभापति की भूमिका निभा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने नियमों का ध्यान दिलाकर राहुल को मुद्दे पर बोलने की सलाह दी। लेकिन राहुल बार-बार व्यापार समझौते मुद्दे को उठा रहे थे। इस दौरान ही पीठासीन सभापति ने उक्त टिप्पणी की। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरण रीजीजू से भी राहुल गांधी की बहस होती दिखी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in