अमेरिका-ईरान डील पर इजरायल में नाराजगी, नेतन्याहू बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे

ट्रंप के समझौते से बढ़ी चिंता, इजरायल के मंत्री ने कहा- हम अमेरिका के अधीन नहीं
अमेरिका-ईरान डील पर इजरायल में नाराजगी, नेतन्याहू बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे
Published on

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते को लेकर इजरायल में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इजरायली विपक्षी नेताओं ने इस डील को देश की विदेश और सुरक्षा नीति की बड़ी नाकामी बताया है। उनका आरोप है कि समझौते से ईरान को आर्थिक राहत मिलेगी, लेकिन उसकी क्षेत्रीय गतिविधियों और सैन्य क्षमताओं पर प्रभावी रोक नहीं लगेगी।

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने हालांकि इस मामले पर संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया 'मुश्किल व्यक्ति'

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर निशाना साधा। ट्रंप ने उन्हें एक "मुश्किल व्यक्ति" बताया, जिनसे निपटना आसान नहीं है।

इजरायली मंत्री ने जताई असहमति

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन-ग्वीर ने अमेरिका-ईरान समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह डील इजरायल को बाध्य नहीं करती। उन्होंने कहा, "इजरायल अमेरिका के अधीन नहीं है, हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं।"

इजरायल की चिंता क्या है?

इजरायल को आशंका है कि समझौते के बाद ईरान पर दबाव कम हो सकता है और उसे अपनी सैन्य व क्षेत्रीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। वहीं अमेरिका का दावा है कि यह समझौता पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की दिशा में अहम कदम है।

अमेरिका-ईरान डील के बाद अब सभी की नजर इजरायल की अगली रणनीति पर टिकी हुई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in