ईरानी राष्ट्रपति ने खूनी कार्रवाई के लिए देश की जनता से मांगी माफी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देशव्यापी प्रदर्शनों को लेकर फैलाए कथित ‘‘पश्चिमी दुष्प्रचार’’ की निंदा की।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ( फाइल फोटो)
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ( फाइल फोटो)
Published on

दुबईः ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देशव्यापी प्रदर्शनों और उसके बाद हुई खूनी कार्रवाई से ‘‘पीड़ित सभी लोगों’’ से बुधवार को माफी मांगी। राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों को लेकर फैलाए कथित ‘‘पश्चिमी दुष्प्रचार’’ की भी निंदा की।

पेजेश्कियान ने कहा कि वह प्रदर्शनों और उनके खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए लोगों के ‘‘गहरे दुख’’ को समझते हैं लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर यह स्वीकार नहीं किया कि इस रक्तपात में ईरानी सुरक्षा बलों की भूमिका थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के सामने शर्मिंदा हैं और इन घटनाओं में जिन लोगों को नुकसान पहुंचा है, उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हम जनता से टकराव नहीं चाहते।’’

पेजेश्कियान ने यह भी जोर देकर कहा कि उनका देश ‘‘परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहा, और वह किसी भी तरह के सत्यापन (जांच) के लिए तैयार हैं। उनकी यह टिप्पणी ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित एक स्मृति समारोह में दिए गए भाषण के दौरान आई।

ईरान इस समय अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के दौर में है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई परमाणु समझौता हो पाएगा या नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए एक और विमानवाहक पोत भेजने की धमकी दी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी पिछले कई महीनों से ईरान के परमाणु भंडार का निरीक्षण और सत्यापन करने में असमर्थ रही है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ( फाइल फोटो)
इंडिगो ने DGCA को बताया, FDTL मानकों के पालन के लिए पूरी तरह तैयार

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in