होर्मुज पर ईरान की पकड़ बरकरार, एलएनजी टैंकर लौटा

रिवोल्यूशनरी गार्ड के तय मार्ग से हटने की कोशिश नाकाम, ट्रंप ने युद्धविराम और टैंकरों से शुल्क वसूली पर जताई नाराज़गी
होर्मुज पर ईरान की पकड़ बरकरार, एलएनजी टैंकर लौटा
Published on

न्यूयॉर्क : फारस की खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा ‘निडी’ नामक बोत्सवाना ध्वज वाला एलएनजी टैंकर अचानक लौट गया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की मजबूत पकड़ का संकेत मिला है। नौवहन डेटा देने वाली कंपनी केप्लर के अनुसार, जहाज ने रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा तय मार्ग से बाहर निकलने की कोशिश की थी, लेकिन शुक्रवार तड़के वापस मुड़ गया।

केप्लर के मुताबिक, युद्धविराम के बाद गुरुवार को चार टैंकर और तीन मालवाहक जहाज जलडमरूमध्य से गुजरे, जिससे कुल संख्या कम से कम 12 हो गई है। सामान्य समय में यहां से रोज 100 से ज्यादा जहाज गुजरते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को गुजरने देने में बाधा डालने और शुल्क वसूलने के आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप जलमार्ग को खोलने के पक्ष में हैं और ईरान की सैन्य गतिविधियों का विरोध करते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in