ईरानी युद्धपोत के बारे में भारतीय नौसेना ने नहीं दी खुफिया जानकारी

सरकार के शीर्ष सूत्रों ने उन दावों को ‘‘निराधार और हास्यास्पद’’ बताया कि भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले अमेरिकी सैन्य पनडुब्बी द्वारा डुबोए गए ईरानी युद्धपोत के बारे में अमेरिका को खुफिया जानकारी प्रदान की थी।
दो दिन पहले ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने डुबो दिया था।
दो दिन पहले ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने डुबो दिया था।
Published on

नई दिल्लीः सरकार के शीर्ष सूत्रों ने उन दावों को ‘‘निराधार और हास्यास्पद’’ बताया कि भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले अमेरिकी सैन्य पनडुब्बी द्वारा डुबोए गए ईरानी युद्धपोत के बारे में अमेरिका को खुफिया जानकारी प्रदान की थी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अमेरिका को कोई भी जानकारी देने का सवाल ही नहीं उठता और ये दावे पूरी तरह निराधार हैं। अमेरिका ने बुधवार को श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिससे ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।

ईरान का फ्रिगेट ‘आईरिस देना’ भारत द्वारा आयोजित बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हो गई। यह घटना फारस की खाड़ी के बाहर अमेरिका-ईरान संघर्ष के एक बड़े विस्तार के रूप में देखी जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in