OYO Rooms में ब्वॉयफ्रेंड ने खुद से 8 साल बड़ी प्रेमी की चाकू घोपकर की हत्या

महिला दो बच्चों की मां थी
OYO Rooms में ब्वॉयफ्रेंड ने खुद से 8 साल बड़ी प्रेमी की चाकू घोपकर की हत्या
Published on

बेंगलुरु - बेंगलुरु के एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। OYO होटल में महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है, लेकिन दो दिन बाद ही इसका खुलासा हुआ। पीड़िता की पहचान 33 साल की हरिनी के रूप में हुई है। आरोपी 25 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ यशस है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के निवासी थे। बताया जा रहा है महिला का ब्वॉयफ्रेंड उससे 8 साल छोटा है और महिला शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी।

हत्या करने की पीछे क्या थह वजह ?

हत्या पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में हुई, जहां हरिनी की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर ने बताया कि, '6 और 7 जून की रात को सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी और खुद को उससे दूर करने की कोशिश कर रही थी। गुस्से और ईर्ष्या के कारण, लड़के ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।' फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in