भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान को चेतावनी ICC का सही कदम : शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम की पाकिस्तान को चेतावनी देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सही किया।
भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान को चेतावनी ICC का सही कदम : शुक्ला
Published on

नई दिल्लीः बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम की पाकिस्तान को चेतावनी देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सही किया।

पाकिस्तान के फैसले की जानकारी आधिकारिक सरकारी बयान के मार्फत मिली जिसे टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर किये जाने के राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने से इनकार किया था। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेता दिया है कि इस मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और यह फैसला खेल के हित में नहीं है।

शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, ‘आईसीसी ने इस मामले पर बड़ा बयान दे दिया है। इसमें खेल भावना की अहमियत को बताया गया है। हम आईसीसी से सहमत हैं। जब तक आईसीसी से बात नहीं हो जाती, बीसीसीआई कोई बयान नहीं देगा।’’

मुस्ताफिजुर मामले का राजनीतिकरण

विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर करने के फैसले के बाद हुई। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार कर दिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा , ‘यह शर्मनाक है कि दोनों तरफ खेल का राजनीतिकरण हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि मुस्ताफिजुर का कोलकाता में खेलने का करार रद्द किया जाना चाहिये था। यह राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण दखल है।’’

थरूर ने कहा यह बकवास बंद हो

थरूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बांग्लादेश की प्रतिक्रिया अतिरंजित थी, लेकिन यह उसी बात का नतीजा भी है और पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह पूरी बात नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि सभी संबंधित पक्षों को तुरंत एक दूसरे से संपर्क करना चाहिये जिसके लिये आईसीसी मंच हो सकता है। इस बकवास को यहीं खत्म करें। हमेशा ऐसा नहीं चल सकता।’

भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान को चेतावनी ICC का सही कदम : शुक्ला
T-20 विश्व कपः पाकिस्तान को ICC की कड़ी चेतावनी

ब्रॉडकास्टर को 250 करोड़ के नुकसान का अनुमान

भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने पर मेजबान प्रसारक को 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है चूंकि इसके बीच 10 सेकंड के विज्ञापन की दर 40 लाख रुपये तक है। वॉकओवर मिलने पर भारत को पूरे अंक मिलेंगे जबकि आईसीसी पीसीबी पर वित्तीय दंड लगा सकता है। वॉकओवर के लिए विरोधी टीम को टॉस के समय मैदान पर मौजूद होना जरूरी है। इसलिए भारतीय टीम श्रीलंका जायेगी और टॉस के समय सूर्यकुमार यादव मौजूद होंगे। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के नहीं आने पर मैच रैफरी भारत को वॉकओवर और दो अंक देंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in