हावड़ा : महिला पर धारदार हथियार से हमला, पड़ोसी गिरफ्तार

Howrah News: Woman Attacked with Sharp Weapon in Uluberia, Neighbor Arrested
सांकेतिक फोटो User
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के उलूबेड़िया थाना क्षेत्र के शशाबेड़िया इलाके में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने गई थी, तभी अचानक उसके पड़ोसी विश्वजीत पाल ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत उलूबेड़िया शरत चंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विश्वजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थी।

अवैध संबंध का है आरोप, संपर्क तोड़ने का लिया बदला!

इस बीच उसके अपने पड़ोसी विश्वजीत के साथ अवैध संबंध बन गए थे जिसको लेकर विश्वजीत का अपने परिवारवालों से विवाद होता रहता था। घटना से एक दिन पहले आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ उलूबेड़िया थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर अभियुक्त का पीड़िता से भी विवाद हुआ था। वह विश्वजीत से संपर्क तोड़ लेना चाहती थी। आरोप है कि इसका बदला लेने के लिए अभियुक्त ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in