हावड़ा में सरेराह छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बचाने आए प्रेमी पर भी हमला

एकतरफा प्यार और बदले की आग
Howrah Shocker: School Student Stabbed to Death by Former Tenant in Andul
सांकेतिक फोटो User
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: आंदुल के मशियारी खाटिर बाजार इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रही 10वीं की छात्रा रितिका सामंत (16) पर समीर दास (24) नामक युवक ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रितिका को बचाने आए उसके प्रेमी अजय राय पर भी आरोपी ने वार किया। लहूलुहान हालत में छात्रा को हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अस्पताल के सुपर नारायण चट्टोपाध्याय के अनुसार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जहां अभियुक्त को छात्रा पर हमला करते हुए देखा जा रहा है।

किराएदार था आरोपी, प्रेमोन्माद में ली जान

पुलिस जांच में इस हत्याकांड के पीछे त्रिकोणीय प्रेम और बदले की रंजिश सामने आई है। आरोपी समीर दास (मूल निवासी बीरभूम) हावड़ा के जालान कॉम्प्लेक्स की एक फैक्ट्री में काम करता था और पहले मृतका के घर पर ही किराएदार के रूप में रहता था। वह रितिका को लगातार परेशान और प्रताड़ित करता था, जिसके कारण उसे घर खाली करना पड़ा था। प्रेमोन्माद और घर से निकाले जाने के गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।

हमले के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने आरोपी समीर को पकड़कर जमकर पीटा और डोमजूर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in