साबुत अनाज स्वास्‍थ्य के लिए कितना अच्छा ?

सामने आई एक रिपोर्ट
साबुत अनाज स्वास्‍थ्य के लिए कितना अच्छा ?
Published on: 

कोलकाता - नवीनतम शोधों के अनुसार साबुत अनाजों का सेवन कई रोगों की संभावना को कम करता है और उम्र लंबी करता है। हाल ही में मिनेपोलीस में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के विशेषज्ञ डॉ. डेविड जैकब के द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार जो व्यक्ति साबुत अनाजों का सेवन करते हैं, उन्हें साबुत अनाजों का सेवन न करने वाले व्यक्तियों की तुलना में हृदय रोग होने की संभावना 23 प्रतिशत कम व कैंसर होने की संभावना 21 प्रतिशत कम होने की संभावना होती है।

डॉ. डेविड के अनुसार यह शोध इस बात पर प्रकाश डालता है कि साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा है। यही नहीं, जो व्यक्ति साबुत अनाज का सेवन करते हैं वे स्वस्थ जीवन शैली भी जीते हैं। ऐसे व्यक्तियों को अधिक कोलेस्ट्रोल होने की शिकायत नहीं होती। उनको उच्च रक्तचाप होने की शिकायत भी नहीं होती।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in