हिताशी बक्षी जबरा लेडीज ओपन में चौथे स्थान पर

कमाल के खेल का किया प्रदर्शन
हिताशी बक्षी जबरा लेडीज ओपन में चौथे स्थान पर
Published on: 

इविन लेस बेंस (फ्रांस) : भारत की हिताशी बक्षी ने लेडीज यूरोपीय टूर पर सर्वश्रेष्ठ राउंड खेलते हुए पांच अंडर 66 के स्कोर के साथ जबरा लेडीज ओपन के दूसरे दिन संयुक्त चौथा स्थान हासिल कर लिया। हिताशी ने चार अंडर 72 . 66 स्कोर किया और वह शीर्ष पर काबिज स्विटजरलैंड की चियारा टी से तीन स्ट्रोक्स पीछे है । उन्होंने छह बर्डी लगाये और एक बोगी किया। भारत की दीक्षा डागर संयुक्त 30वें, अवनि प्रशांत संयुक्त 35वें और त्वेसा मलिक संयुक्त 43वें स्थान पर हैं। इन सभी ने कट में प्रवेश कर लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in