गोयल ने एफटीए वार्ता पर एक महीने में दूसरी बार ईयू के व्यापार आयुक्त से मुलाकात की

जाने क्या है पूरा मामला
गोयल ने एफटीए वार्ता पर एक महीने में दूसरी बार ईयू के व्यापार आयुक्त से मुलाकात की
Published on: 

नई दिल्ली : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा करने के लिए यह उनकी एक महीने के भीतर दूसरी बैठक थी। गोयल 23 मई को वाशिंगटन से ब्रसेल्स गए थे, जबकि भारत के मुख्य वार्ताकार एल सत्य श्रीनिवास और उनकी टीम एफटीए वार्ता के लिए पहले से ही यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्यालय में हैं।

भारतीय मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में अपने यूरोपीय संघ के समकक्ष के साथ बैठक की थी। सेफ्कोविक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘अपने मित्र और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं....।’

गोयल ने जवाब में सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किया, ‘हम भारत और यूरोपीय संघ की साझा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। आइए हम इस गति को जारी रखें!’ ये विचार-विमर्श इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत और 27 देशों का यूरोपीय संघ जुलाई तक एक शुरुआती व्यापार समझौते के लिए वार्ता को पूरा करने पर विचार कर रहा है। प्रारंभिक या अंतरिम व्यापार समझौते में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), सरकारी खरीद, शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने हाल ही में 16 मई को राष्ट्रीय राजधानी में 11वें दौर की वार्ता पूरी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in