गोलाबाड़ी पुलिस की तत्परता से नकदी, सोने के गहनों से भरा बैग बरामद

Howrah Golabari Police Recovers Bag Filled with Gold and Cash Left in Taxi
गोलबाड़ी थाने की पुलिस ने यात्री की छूट गयी सामग्री को बरामद कर लौटाया
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा सिटी पुलिस के गोलाबाड़ी थाना ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए आम नागरिकों की बड़ी मदद की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से झारखंड के जमशेदपुर से आए दो व्यक्तियों का टैक्सी में छूटा हुआ कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के रहने वाले दो लोग काम के सिलसिले में हावड़ा आए थे। हड़बड़ी में टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग गाड़ी में ही भूल गए। इस बैग में भारी मात्रा में नकदी, सोने के गहने, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। बैग गायब होने की बात सामने आते ही दोनों ने तुरंत गोलाबाड़ी थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

टैक्सी में छूटा था बैग, जमशेदपुर के मालिकों को लौटाया गया बैग

शिकायत मिलते ही गोलाबाड़ी थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सहायता व त्वरित कार्रवाई के जरिए उस टैक्सी का पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर उसमें रखे नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल की पुष्टि की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सारा कीमती सामान उसके असली मालिकों को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर पीड़ितों ने हावड़ा सिटी पुलिस और गोलाबाड़ी थाना के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in