फ्रांस : मस्जिद में हत्या के संदिग्ध ने इटली में आत्मसमर्पण किया

जाने क्या है पूरा मामला
फ्रांस : मस्जिद में हत्या के संदिग्ध ने इटली में आत्मसमर्पण किया
Published on

पेरिस : फ्रांस की एक मस्जिद में एक नमाजी की हत्या के संदिग्ध आरोपी ने इटली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दक्षिणी फ्रांस के ला ग्रांडे कॉम्बे शहर में शुक्रवार को हुए हमले के बाद फ्रांसीसी पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी थी। हमलावर ने अपने फोन पर हमले की घटना को रिकॉर्ड किया और सुरक्षा कैमरे की फुटेज में उसे ईशनिंदा करते हुए देखा जा सकता है।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि संदिग्ध ने इटली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गयी। स्थानीय अभियोक्ता अब्देलक्रीम ग्रिनी ने बताया कि जांचकर्ता इस संभावना को ध्यान में रख रहे हैं कि यह घटना इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रह से जुड़ी है। उन्होंने बताया, ‘हम सबसे पहले इसी पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह एकमात्र ऐसा मामला नहीं है।’ अभियोक्ता ने बताया कि संदिग्ध 2004 में फ्रांस में पैदा हुआ था और इसी इलाके में रहता था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘धर्म के आधार पर नस्लवाद और घृणा को फ्रांस में कभी जगह नहीं मिलेगी। धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in