राज्यसभा सदस्य निर्वाचित पांच उम्मीदवारों को विजय प्रमाणपत्र मिले

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित पांच उम्मीदवारों को विजय प्रमाणपत्र मिले
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव में टीएमसी के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार को निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को विजय प्रमाण पत्र मिले। राज्यसभा चुनाव में नाम वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार (नौ मार्च) को पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में संख्या बल सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के अनुकूल रहा और उसने पांच में से चार सीट जीत लीं। इसी तरह मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपने संख्याबल के हिसाब से एक सीट जीती। टीएमसी के विजयी उम्मीदवारों में राज्य के पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक शामिल हैं। भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा को भी राज्य की पांचवी सीट से विजेता के तौर पर प्रमाण पत्र हासिल हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in