हिंगलगंज BSF कैंप में भीषण आग, एक जवान की मौत

चुनाव ड्यूटी से नहीं जुड़ा मामला, जांच में जुटे दमकल और BSF
Fire at Hingalganj BSF Camp: One Jawan Dead, Short Circuit Suspected
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : बशीरहाट के हिंगलगंज स्थित बीएसएफ कैंप में गुरुवार की सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें एक जवान की झुलसने से मौत हो गई। मृत जवान की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, हिंगलगंज थाना क्षेत्र के बांकड़ा इलाके में स्थित 77 नंबर बीएसएफ बटालियन कैंप के एक कमरे में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया कि जिस समय आग लगी, उस वक्त पास में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीएसएफ की नाव में तेल भरने का काम चल रहा था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया विकराल रूप

आग इतनी तेजी से फैली कि जवान राम सिंह कमरे के अंदर ही फंस गए। अन्य जवानों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण शुरुआत में सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद राम सिंह को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दमकल विभाग और बीएसएफ के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यह घटना नियमित बॉर्डर डिप्लॉयमेंट के दौरान हुई है और इसका पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से कोई संबंध नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in