Musk हर घंटे 9.5 करोड़ खर्च करें फिर भी 115 साल तक खत्म नहीं होगा पैसा

इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति की संपत्ति ने छुआ ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा, मस्क बोले- AI और रोबोट के दौर में खत्म हो सकता है पैसों का महत्व
Musk हर घंटे 9.5 करोड़ खर्च करें फिर भी 115 साल तक खत्म नहीं होगा पैसा
Published on

अमेरिकी कारोबारी Elon Musk ने दौलत के मामले में इतिहास रच दिया है। SpaceX के IPO के बाद उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन गए हैं। इससे पहले फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति करीब 780 अरब डॉलर आंकी थी।

मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा उनकी कंपनी SpaceX में हिस्सेदारी से आता है, जिसकी अनुमानित वैल्यू करीब 866 अरब डॉलर बताई जा रही है। इसके अलावा Tesla, X, Neuralink और The Boring Company में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।

हालांकि, इतनी बड़ी संपत्ति हासिल करने के बाद भी मस्क का मानना है कि भविष्य में पैसे की अहमियत कम हो सकती है। 2026 Abundance Summit में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोट इंसानों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं।

मस्क के अनुसार, AI और रोबोट की बढ़ती क्षमता से उत्पादन इतना बढ़ सकता है कि कई चीजें आसानी से उपलब्ध और सस्ती हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में "यूनिवर्सल हाई इनकम" जैसी स्थिति बन सकती है, जहां इंसानों के लिए पारंपरिक नौकरी और आय की अवधारणा बदल जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में काम करना जरूरी नहीं बल्कि एक विकल्प बन सकता है। मस्क की कंपनी टेस्ला ह्यूमनॉयड रोबोट Optimus पर काम कर रही है और कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 लाख रोबोट तैनात करने का है।

दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बनने के बावजूद मस्क का फोकस अब अंतरिक्ष, AI और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों पर है, जिन्हें वह मानव सभ्यता के भविष्य के लिए अहम मानते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in