पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से देशभर में वाहनों के इंजन खराब हो रहे : शिवकुमार

पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर केंद्र की जवाबदेही पर सवाल उठाये
Mysuru
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार
Published on: 

मैसूरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर केंद्र की जवाबदेही पर सवाल उठाये और दावा किया कि देशभर में वाहनों का माइलेज कम हो रहा है और उनके इंजन खराब हो रहे हैं।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में बेंगलुरू में महंगाई के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल को वाहनों पर एथेनॉल मिश्रण के कथित प्रतिकूल प्रभावों को लेकर भी चिंता जतानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह मिश्रण 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गया। माइलेज कम हो गया है। वाहन खराब हो रहे हैं, इंजन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं। यह स्पष्ट करते हुए कि वे पेट्रोल पंप संचालकों को निशाना नहीं बना रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को आपूर्ति किए जा रहे ईंधन के स्रोत और गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कम से कम केंद्र सरकार की इतनी जिम्मेदारी तो होनी चाहिए कि वह पता लगाये कि ईंधन कहां से खरीदा गया, कहां इसमें मिलावट की गयी और यह कहां से आया है। पिछले सप्ताह कर्नाटक सरकार द्वारा सात जिलों से एकत्र किये गये E20 पेट्रोल के नमूनों में निर्धारित 20 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत तक एथेनॉल की मात्रा पाये जाने की बात कहे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News