एपस्टीनः बिल गेट्स ने मांगी माफी

अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी बिल गेट्स ने दोषी ठहराये जा चुके यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने "कुछ भी गलत नहीं किया"। यह जानकारी मीडिया में आयी एक खबर में सामने आयी है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

न्यूयॉर्कः अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी बिल गेट्स ने दोषी ठहराये जा चुके यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने "कुछ भी गलत नहीं किया"। यह जानकारी मीडिया में आयी एक खबर में सामने आयी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल में मंगलवार को छपी एक विशेष खबर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और उन्होंने ऐसी गलतियां कीं जिसके कारण परोपकार में लगे उनके समूह की छवि सन्देह के दायरे में आयी। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने एपस्टीन के अपराधों में भाग नहीं लिया।

गेट्स उन विभिन्न हस्तियों, राजनेताओं, नेताओं और प्रौद्योगिकी उद्यमियों में शामिल थे, जिनके यौन अपराधी से संबंध होने का पता चला था। पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए हजारों दस्तावेजों, जिनमें ईमेल, साक्षात्कार प्रतिलेख, तस्वीरें, कॉल लॉग आदि शामिल हैं, में यह नाम सामने आये जिनमें कुछ नामों को हटा दिया गया है। इन सूचनाओं को सामूहिक रूप से 'एपस्टीन फाइल्स' कहा जाता है।

गेट्स ने मंगलवार को विभिन्न अधिकारियों की एक बैठक में स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे, जिनका पता बाद में एपस्टीन को चला, लेकिन उनका एपस्टीन की पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं था। वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा समीक्षा की गई एक रिकॉर्डिंग के अनुसार, गेट्स ने कहा, "मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया। मैंने कुछ भी अवैध नहीं देखा।"

गेट्स ने कहा कि हाल में जारी 'एपस्टीन फाइल' में जिन तस्वीरों में उन्हें उन महिलाओं के साथ दिखाया गया है जिनके चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें उन दोनों की मुलाकात के बाद एपस्टीन के कहने पर उसकी सहयोगियों के साथ खिचवाई गयी थीं। गेट्स ने कहा, "स्पष्ट रूप से कहूं तो, मैंने कभी पीड़ितों, यानी उनके आसपास की महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया।" गेट्स ने कहा, "एपस्टीन के साथ समय बिताना और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों को उस यौन अपराधी के साथ बैठकों में शामिल करना एक बहुत बड़ी गलती थी।"

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गेट्स के हवाले से कहा, "मेरी गलती की वजह से जो लोग इसमें फंस गए हैं, उनसे मैं माफी मांगता हूं।" गेट्स ने कहा कि यौन अपराधी द्वारा 2008 में एक नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के तीन साल बाद 2011 में एपस्टीन से उनकी मुलाकात हुई थी।

फाइल फोटो
SIR : सुप्रीम कोर्ट का लोगों को राहत देने वाला एक बड़ा आदेश

गेट्स ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन की पृष्ठभूमि की "ठीक से जांच" नहीं की, जबकि उन्हें "18 महीने की किसी घटना" के बारे में पता था जिसके कारण एपस्टीन का आना-जाना सीमित हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स द्वारा 2013 में चिंता व्यक्त करने के बाद भी उन्होंने एपस्टीन से मिलना जारी रखा। अपनी पूर्व पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा: "उनकी तारीफ करनी होगी, वह एपस्टीन मामले को लेकर हमेशा थोड़ी संशय में रहती थीं।"

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि गेट्स ने मंगलवार को कर्मचारियों को बताया कि वह 2014 में भी एपस्टीन से मिलते रहे, उसके साथ निजी जेट में यात्रा की और जर्मनी, फ्रांस, न्यूयॉर्क एवं वाशिंगटन में यौन अपराध के दोषी के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा, "मैं कभी भी वहां रात भर नहीं रुका," और न ही एपस्टीन के द्वीप पर गया।

अखबार के अनुसार, गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ उनके संबंधों और न्याय विभाग की फाइल से हाल ही में सामने आए ईमेल ने गेट्स फाउंडेशन और उसकी प्रतिष्ठा को संदेह के दायरे में ला दिया है। उन्होंने कहा, “यह फाउंडेशन के मूल्यों और लक्ष्यों के बिल्कुल विपरीत है। हमारा काम प्रतिष्ठा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। मेरा मतलब है कि लोग चाहें तो हमारे साथ काम कर सकते हैं या नहीं भी कर सकते हैं।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in