बंगाल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष: CEO मनोज अग्रवाल

“93% मतदान बना उदाहरण, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही”
बंगाल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष: CEO मनोज अग्रवाल
Published on: 

पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Manoj Agarwal ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा चुनाव “फ्री और फेयर” तरीके से संपन्न हुआ है और इसमें किसी तरह के पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रही।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने शुरुआत से ही नियमों का पालन करते हुए काम किया और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान सभी पक्षों से सहयोग मिला, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

उन्होंने रिकॉर्ड मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 93% वोटिंग अपने आप में एक उदाहरण है और बंगाल ने पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है। देशभर में पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यहां चुनाव शांतिपूर्ण होंगे, और परिणाम उसी दिशा में दिख रहे हैं।

CEO ने यह भी संकेत दिया कि चुनाव के दौरान जो भी अनुभव मिले हैं, खासकर फलता जैसी घटनाओं से, उनसे सीख लेकर भविष्य के चुनावों में सुधार किया जाएगा।

फिलहाल मतगणना जारी है और आयोग का फोकस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने पर बना हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in