पूजा पंडाल के गेट निर्माण से घिरा गोदाम का रास्ता !

शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज
Durga Puja Gate Blocks Warehouse Entrance in Howrah; Complaint Filed
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच हावड़ा के ग्रैंड फोरशोर रोड पर पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार (गेट) के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूजा समिति द्वारा सड़क के एक हिस्से पर बांस का विशाल गेटनुमा ढांचा खड़ा किया जा रहा है, जिससे वहीं स्थित एक प्रमुख गोदाम का मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। गोदाम प्रबंधन का कहना है कि रास्ता अत्यधिक संकरा हो जाने के कारण मालवाहक ट्रकों और लॉरियों की आवाजाही ठप होने के कगार पर है। वाहनों के मुड़ने और निकलने की जगह न होने से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

कारोबार प्रभावित होने से व्यापारी परेशान, जल्द समाधान की मांग

गोदाम प्रबंधन के प्रतिनिधि हरिराम ठाकुर ने इस संबंध में शिवपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उच्च अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर खींचा है। उनका कहना है कि पिछले वर्षों में भी दुर्गापूजा का आयोजन होता रहा है, लेकिन कभी भी व्यावसायिक गतिविधियों में इस तरह की बाधा नहीं आई। इस बार रास्ते पर ही ढांचा बना दिए जाने से दैनिक कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रबंधन ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप कर तुरंत वैकल्पिक समाधान निकालने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in