‘खामोश नहीं रहें’ : भारत में ईरानी दूतावास

भारत में ईरान के दूतावास ने रविवार को दुनिया भर की सरकारों से आग्रह किया कि वे अमेरिका-इजराइल द्वारा तेहरान पर किए गए हमले और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की कड़ी निंदा करें।
अयातुल्ला अली खामेनेई ( फाइल फोटो )
अयातुल्ला अली खामेनेई ( फाइल फोटो )Vahid Salemi
Published on

नई दिल्लीः भारत में ईरान के दूतावास ने रविवार को दुनिया भर की सरकारों से आग्रह किया कि वे अमेरिका-इजराइल द्वारा तेहरान पर किए गए हमले और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की कड़ी निंदा करें। दूतावास ने एक बयान में खामेनेई की मृत्यु पर ‘‘गहरा शोक’’ व्यक्त किया। ईरानी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर’ ने बदला लेने का संकल्प जताया है और कहा है कि उसने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर पहले ही जवाबी हमले किए हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इस बात की पुष्टि की कि इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले में खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी दूतावास ने कहा, ‘‘भारत स्थित इस्लामिक गणराज्य, ईरान का दूतावास दुनिया भर की आजाद और स्वतंत्रता की पक्षधर सरकारों से इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करने तथा अराजकता एवं आक्रामकता के सामने खामोश नहीं रहने का आह्वान करता है।’’

दूतावास ने कहा कि अमेरिका और इजराइल को ‘‘इस अक्षम्य अपराध के गंभीर परिणाम’’ भुगतने पड़ेंगे। इसने कहा, ‘‘गौरवशाली राष्ट्र ईरान हमेशा की तरह ताकत, दृढ़ता और संकल्प के साथ अपने गौरवशाली मार्ग पर चलता रहेगा। देश के मौजूदा मामलों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘शहीदों का बलिदान ईरानी लोगों के अपनी स्वतंत्रता, गरिमा और उच्च आदर्शों की रक्षा करने के संकल्प को और मजबूत करेगा।’’

अयातुल्ला अली खामेनेई ( फाइल फोटो )
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in