डोमजूड़ में दहशत को देख इलाके में पहुंची 'दुर्गा वाहिनी'

Domjur Student Murder Case: Durga Vahini Patrols as Panic Grips Area
हावड़ा में सक्रिय दुर्गा वाहिनी की टीम
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के डोमजूड़ के महियारी खटीर बाजार इलाके में सरेआम एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या की जाने के दो दिन बाद भी स्थानीय लोग खौफ में हैं। इलाके में डर का ऐसा माहौल है कि अभिभावक अपनी बेटियों को अकेले स्कूल, कॉलेज या ट्यूशन भेजने से कतरा रहे हैं। लोगों के बीच ऐसी दहशत की खबर लगते ही छात्राओं और अभिभावकों का हौसला बढ़ाने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस की 'दुर्गा वाहिनी' इलाके में पहुंच गयी। यह वाहिनी न केवल इलाके के चप्पे-चप्पे में गश्त लगा रही है बल्कि महिलाओं, युवतियों से बात कर उन्हें किसी भी सहायता के लिए संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। उन्होंने स्कूल की शिक्षकाओं, छात्राओं और मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम जब ऋत्विका स्कूल के बाद कंप्यूटर क्लास कर लौट रही थी तभी अभियुक्त युवक ने रास्ते में उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हावड़ा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in