डोमजूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

: Domjur Police Raid: 3 Arrested with Huge Stash of Liquor and Drugs
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा जिले के डोमजूर थाना पुलिस ने इलाके को नशा और अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न संवेदनशील इलाकों में एक साथ औचक छापेमारी की। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब, गांजा की तस्करी और जुए के अड्डों पर नकेल कसना था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत रात के अंधेरे में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी लेने पर इन अवैध अड्डों से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किए गए हैं।

अवैध शराब और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और युवाओं को नशे के जाल से बचाना है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डोमजूर थाने की पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध ड्रग और शराब तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य मुख्य सरगनाओं का पता लगाया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in