'असम के लिए कलंक...छोड़ सकते हैं देश', सीएम हिमंत का गौरव गोगोई पर हमला

पाक से संबंधों का आरोप
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
Published on

गुवाहाटी : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बिना नाम लिए पाकिस्तान समर्थक मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोगोई असम के लिए कलंक हैं और कभी भी देश छोड़ सकते हैं। यह विवाद संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस के बाद शुरू हुआ, जिसमें गोगोई ने सरकार से आतंकवाद और युद्धविराम पर गंभीर सवाल पूछे थे।

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई बहस के बाद असम की राजनीति में बड़ा सियासी घमासान खड़ा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बिना नाम लिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जोरहाट से हमारे सांसद का संसद में दिया गया भाषण यह साबित करने के लिए काफी है कि वह पाकिस्तान की ओर से बोलते हैं। उनकी गुप्त यात्रा और पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान से करीबी संबंध बहुत कुछ बताते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल संसद में जोरहाट से हमारे सांसद द्वारा दिए गए भाषण से यह बात बिना किसी संदेह के साबित हो गई कि वह पाकिस्तान की ओर से काम कर रहे हैं। उनकी गुप्त यात्रा और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ घनिष्ठ संबंध बहुत कुछ बयां करते हैं। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के पास विदेशी नागरिकता होने के कारण, वह कभी भी भारत छोड़ सकते हैं। वह असम के लिए कलंक हैं और एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में हमारे गौरव के साथ विश्वासघात हैं।

संसद में गौरव गोगोई का सरकार पर हमला

लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार से पूछा कि पहलगाम जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में आतंकी कैसे घुस आए। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बातें बताईं, लेकिन यह नहीं बताया कि हमले के 100 दिन बाद भी पांचों आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए। गोगोई ने रक्षा तैयारी और खुफिया विफलता पर भी सवाल उठाए।

बताया जाए कितने लड़ाकू विमान गिरे- गोगोई

गोगोई ने राफेल जैसे विमानों के नुकसान पर सवाल करते हुए पूछा था कि राजनाथ सिंह जी से जानना चाहते हैं कि हमारे कितने लड़ाकू विमान गिरे। यह सिर्फ जनता नहीं, बल्कि जवानों के लिए भी जानना जरूरी है, क्योंकि उनसे भी झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in