संसद में ‘माइक’ पर तंज, ओम बिरला ने राहुल को दिया करारा जवाब

महिला आरक्षण बहस के बीच स्पीकर का राहुल गांधी पर हल्का कटाक्ष, छाया हंसी का माहौल
संसद में ‘माइक’ पर तंज, ओम बिरला ने राहुल को दिया करारा जवाब
Published on: 

लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान उस समय हल्का-फुल्का माहौल बन गया जब स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर माइक्रोफोन को लेकर चुटकी ली।

दरअसल, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल महिला आरक्षण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे थे और पूछ रहे थे कि इसे पहले लागू क्यों नहीं किया गया। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई कि विधेयक पर चर्चा शुरू होने से पहले उसके गुण-दोष पर सवाल कैसे उठाए जा सकते हैं।

जब स्पीकर सदन की प्रक्रिया समझा रहे थे, तभी विपक्ष की ओर से किसी ने कहा कि माइक्रोफोन बंद है। राहुल गांधी ने भी इशारा करते हुए कहा, “नो माइक।”

इस पर ओम बिरला ने मुस्कुराते हुए कहा, “माइक चालू है, आपका ही बंद होता है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद सदन में हंसी का माहौल बन गया।

स्पीकर की यह टिप्पणी राहुल गांधी के पहले के उन आरोपों पर तंज के रूप में देखी जा रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जाती है और उनका माइक्रोफोन कई बार बंद कर दिया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in