विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता था... : बाबुल

पार्टी ने राज्यसभा भेजकर सरप्राइज किया, 10 साल संगीत में देना चाहता हूं
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता था... : बाबुल
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा से मंत्री बाबुल सुप्रियो ने विदाई ले ली। राज्यसभा से निवार्चित होने के बाद सोमवार को उन्होंने जीत का सर्टिफिकेट लेने विधानसभा पहुंचे। बाबुल सुप्रियो ने विभिन्न मुद्दों पर पर खुलकर बात की। बाबुल के कामकाज को लेकर कई तरह की कथित आलोचनाओं पर भी जवाब दिया। बाबुल ने कहा कि मैं क्या काम करता हूं मेरा रिपोर्ट कार्ड मेरे बॉस के पास है। यदि आपके पास मेरे लिए कोई प्रश्न हैं, तो वे आपको वह दिखा देंगे। बाबुल ने कहा कि वह संगीत में समय देना चाहते थे। इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। यह बात हंसी मजाक में उन्होंने बालीगंज में भी कही थी। बाबुल सुप्रियो ने राज्यसभा के लिए खुशी जतायी। उन्होंने कहा कि यह उनके पार्टी की तरफ से पूरी तरह से सरप्राइज था। बहुत अच्छा लग रहा है। बाबुल ने कहा, मैं दीदी, हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और अपनी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुझे लगता है कि दीदी, अभिषेक और पार्टी ने किसी को समर्थन और प्रेरणा देने का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। बाबुल ने कहा कि उन्हाेंने अपने मित्र डेरेक ओ'ब्रायन के माध्यम से पार्टी से अनुरोध किया था कि वह 10 साल पूरी तरह से संगीत को समर्पित करना चाहते हैं। 5-10 साल का अंतराल चाहता था और इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहता था लेकिन मेरे लिए एक बड़ा आश्चर्य इंतजार कर रहा था यह पता नहीं था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in