

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा
नई दिल्लीः आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के पहले चार दिनों में वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए ‘पुष्पा 2’ के बाद शुरुआती सप्ताहांत में रिकॉर्ड बनाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने अपने रिलीज के बाद चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस समयसीमा के अंदर 761 करोड़ रुपये कमाए।फिल्म ने भारत में 'पेड प्रिव्यू' और पहले दिन के प्रदर्शन से 145 करोड़ रुपये कमाए जबकि विदेशों में 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही यह एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।
धुरंधर 2 ने रविवार को 113 करोड़ केवल भारत में कमाए।
फिल्म ने गुरुवार को 140 करोड़ रुपये कमाये थे।
दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 83 करोड़ और विदेशों में 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार को यह बढ़कर क्रमश: भारत में 117 करोड़ और 121 करोड़ रुपये तथा विदेशों में 58 करोड़ और 56 करोड़ रुपये रहा, जिसके साथ चार दिनों में कुल वैश्विक कलेक्शन 761 करोड़ रुपये हो गया। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।
अगर बात करे भारत में केवल हिंदी बॉक्स ऑफिस में फिल्म की कमाई की तो धुरंधर 2 ने अब तक करीब साढ़े चार करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 ने रविवार को 113 करोड़ केवल भारत में कमाए। वहीं शनिवार को 109 करोड़, शुक्रवार क 81 करोड़ और गुरुवार को 140 करोड़ रुपये कमाये थे। यानी भारत में इस फिल्म ने केवल हिंदी बॉक्स ऑफिस में ही अब तक 443 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।
धुरंधर: द रिवेंज’ कराची के 'अंडरवर्ल्ड' में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।