लोस में परिसीमन बिल सोमवार के लिए सूचीबद्ध

संसद की इस विशेष बैठक के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा
New Delhi
परिसीमन बिल सूचीबद्ध
Published on: 

नयी दिल्ली : लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने और परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़े तीन विधेयक संसद के निचले सदन में 30 नवंबर को पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किये गये हैं। संसद की इस विशेष बैठक के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा।

लोकसभा की कार्यवाही की सूची के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह केंद्र शासित विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 को वापस लेने का प्रस्ताव करेंगे और फिर इसके स्थान पर नया विधेयक पेश करेंगे। वहीं संविधान संशोधन से जुड़े दोनों विधेयक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News