अब्दुल्ला के पाक संबंधी बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी
टॉप न्यूज़
फारूक अब्दुल्ला के पाक संबंधी बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी
कश्मीरी पंडित संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
जम्मू (जे के ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को जीवित रखकर कश्मीरियों की मदद कर रहा है। वहीं, कुछ कश्मीरी पंडित संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने ‘:X’ पर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान से दूरी बनाई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को हमारे आंतरिक मामलों में बोलने या हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।’

