ममता को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शिकायत की है।
शिकायत के बाद मीडिया से बात करते केंंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, साथ में पीयूष गोयल और सुकांत मजूमदार।
शिकायत के बाद मीडिया से बात करते केंंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, साथ में पीयूष गोयल और सुकांत मजूमदार।Atul Yadav
Published on

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख कर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को भाजपा को वोट देने से रोकने के लिए डरा-धमका रही हैं।

इस संबंध में एक याचिका सौंपते हुए, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से राज्य में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, पीयूष गोयल और सुकांत मजूमदार तथा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रीजीजू ने कहा, ‘‘चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने और चुनाव को हाईजैक करने के लिए अराजकता फैला रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी, उनके मंत्री और तृणमूल कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने से रोकने के लिए लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मतदाताओं को धमका रही हैं, हमने इस संबंध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।-रीजीजू
शिकायत के बाद मीडिया से बात करते केंंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, साथ में पीयूष गोयल और सुकांत मजूमदार।
कोलकाता को मिला नया अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

रीजीजू ने कहा, ‘‘वहां मुख्यमंत्री खुद मतदाताओं को धमका रही हैं, हमने इस संबंध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।’’ उन्होंने बताया कि आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को ‘‘सकारात्मक जवाब’’ दिया और आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव के तहत दो चरणों में, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है तथा मतगणना 4 मई को होगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in